इंडिया-ए का रन बरसा, अफगानिस्तान-ए के सामने 350 रन का पहाड़

ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते अफगानिस्तान-ए के सामने जीत के लिए 350 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने निर्धारित 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 74 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल सके। मध्यक्रम में प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड और कप्तान तिलक वर्मा ने 66-66 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। सूर्यांश शेडगे ने भी 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी। अफगानिस्तान-ए की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। फरमनुल्लाह सफी ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान इमरान मीर को 1 सफलता मिली। अब अफगानिस्तान-ए को जीत के लिए 49 ओवर में 350 रन बनाने होंगे।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post