खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, पटना पुलिस ने जोड़ा फायरिंग केस की FIR में नाम

पटना के चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुए फायरिंग मामले में शिक्षक फैसल खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दर्ज एफआईआर में खान सर का नाम भी जोड़ दिया। इसके साथ ही खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कदमकुआं थाने में आर्म्‍स एक्‍ट के आरोप में मामला दर्ज क‍िया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।
यह मामला 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले से जुड़ा है। इस मामले में खान सर ने कई राउंड गोली चलाए जाने का आरोप लगाया था। जिस कोचिंग सेंटर पर यह आरोप लगा, उसकी ओर से वीडियो जारी किए जाने के बाद खान सर के दो गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
खान सर से भी एक दिन पहले पूछताछ की गई थी, पूछताछ में उन्होंने बताया कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post