बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। आमिर ने पुष्टि की है कि दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि पहले शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि अब उनके रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर और एक मजबूत रिश्ते में हैं।
अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। करीब चार दशक के फिल्मी करियर में आमिर खान ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं।


