विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में 91 एवं 97 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने कहा कि "वृक्ष संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।"

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार चौबे, लेफ्टिनेंट हवलदार यादव, शशिकांत शर्मा, तृप्ति शुक्ला, अमित कुमार, हेमा चौबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post