व्हाइट सूट में छाए मीका सिंह, 50वें जन्मदिन पर सितारों ने सजाई महफिल,1998 में शुरू किया था म्यूजिक करियर

लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने 10 जून की रात अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मुंबई के एक होटल में आयोजित इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड, संगीत, खेल और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पार्टी शुरू होने से पहले मीका सिंह ने होटल के बाहर मौजूद पपराजी के साथ केक काटकर जश्न की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज में सुपरहिट गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' भी गाकर सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।

मुंबई के 'T2: द होटल' में आयोजित इस समारोह में हेमा मालिनी, सोनू निगम, अनुपम खेर, कपिल शर्मा, शेखर सुमन, ईशा मालवीय और दलेर मेहंदी समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इसके अलावा खेल और राजनीति जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर मीका सिंह सफेद रंग के स्टाइलिश सूट और मैचिंग पैंट्स में नजर आए। ब्लैक शर्ट, हैवी चेन, बड़ा पेंडेंट और गोल्ड फ्रेम वाले सनग्लासेस ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया।

पार्टी के दौरान सामने आए एक वीडियो में सोनू निगम मंच पर फिल्म कल हो ना हो का लोकप्रिय गीत हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी गाते दिखाई दिए। वहीं मीका सिंह ने हेमा मालिनी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह ने वर्ष 1998 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। पिछले लगभग तीन दशकों में उन्होंने अपनी दमदार और ऊर्जावान गायकी के दम पर संगीत जगत में खास पहचान बनाई है। उनके गाए मौजा ही मौजा, धिनका चिका और सुब्ह होने ना दे जैसे कई गीत आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post