मोदी सरकार के 12 साल पूरे, 8 मंदिरों में गूंजे पूजा-अर्चना के मंत्र; BJP नेताओं ने मांगी लंबी उम्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। शहर के आठ प्रमुख मंदिरों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए पूजा-पाठ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने इमली बांध बाबा मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली स्थित शुभ विनायक मंदिर में विशेष अनुष्ठान में भाग लिया। दिल्ली के शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, मंडल अध्यक्ष रोहित मल्होत्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र धामा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंदिरों में भी विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में पूजा हुई। 

उत्तर विधानसभा के निरालानगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा शामिल हुए। इसके अलावा इंदिरानगर के भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, आलमबाग के मौनी बाबा मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह, सरोजनीनगर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में एमएलसी रामचंद्र प्रधान तथा सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूजा-अर्चना की। याहियागंज स्थित छाछी कुआं परिसर में भी राज्यसभा सांसद बृजलाल की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प भी लिया गया तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post