नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में 18 मई से चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। शिविर में 45 विद्यार्थियों ने खेल, योग, कराटे, स्केटिंग, नृत्य-संगीत, पेंटिंग और क्राफ्ट सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन समारोह में प्रबंधक राजेश राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय एवं प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने सीखे हुए कौशलों का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
Tags
Trending


