कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर रामापुरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया तथा राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर गौ-सेवा के माध्यम से जनकल्याण एवं समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश वर्तमान समय में कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और ऐसे समय में राहुल गांधी एक आशा के दीपक के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा किविभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं और युवाओं, व्यापारियों, किसानों तथा समाज के कमजोर वर्गों के बीच भरोसे के प्रतीक बनकर सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर भी राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े दिखाई देते हैं तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर जन्मदिवस कार्यक्रम को सफल बनाया।


