महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।प्रदर्शन में शामिल सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में निराशा बढ़ रही है, जबकि बेरोजगारी और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

हरीश मिश्रा ने कहा कि रोजगार के अभाव में युवा पलायन करने को मजबूर हैं और आर्थिक तंगी के कारण कई लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं।प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post