सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में संस्थापिका डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सूरजकुंड स्थित सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर रविनंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी द्वारा डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के डायरेक्टर रविनंदन तिवारी ने डॉ. गायत्री अवस्थी शर्मा के जीवन, उनके शैक्षिक योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार ने संस्थापिका के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




Post a Comment

Previous Post Next Post