बर्खास्त सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, फर्जी केस में फंसाने और रंगदारी मांगने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक बर्खास्त सिपाही समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान सुरकेश शर्मा के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।पुलिस के अनुसार, सुरकेश शर्मा पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी और उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 

इस मामले में उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और सहयोगी ओमवीर को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post