मुरादाबाद में 16 वर्षीय छात्र को हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने तनाव को बताया वजह

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 16 वर्षीय एक छात्र को अचानक सीने में तेज दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू किया, जिससे छात्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव में था और यही हार्ट अटैक की प्रमुख वजह माना जा रहा है। परिजनों ने भी बताया कि वह पढ़ाई और अन्य कारणों से काफी दबाव में रहता था।

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी समस्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। इसके पीछे मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या और अस्वस्थ जीवनशैली जैसे कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी बच्चे या किशोर को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या घबराहट जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Advertisement

Advertisement









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post