अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने द्वितीय चरण में मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय के सामने श्री हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा की प्रार्थना की।
पदाधिकारियों ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता हुई है तो दोषियों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रत्येक मंगलवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और जनजागरण अभियान जारी रहेगा।
![]() |
| Advertisement |
इस दौरान नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में डॉ. राजेश गुप्ता, अनिल पटेल, अनिल केशरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



