वाराणसी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर श्रीकृष्ण स्वरूप वाला पोस्टर लॉन्च, हवन-पूजन कर हुई दीर्घायु की कामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका श्रीकृष्ण स्वरूप दर्शाने वाला एक पोस्टर लॉन्च किया। पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में हाथ में संविधान लिए हुए दर्शाया गया है। पोस्टर जारी होने के बाद इसकी चर्चा राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शुरू हो गई।सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया था। उसी भावना को दर्शाते हुए पोस्टर के माध्यम से अखिलेश यादव को जनहित और जनसरोकारों के मुद्दे उठाने वाले नेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पोस्टर लॉन्च करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 










Post a Comment

Previous Post Next Post