वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत कार्रवाई, सुरक्षा के बीच ढांचों का ध्वस्तीकरण

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अभियान के दौरान क्षेत्र में कई थाना प्रभारियों, पुलिस बल, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स तथा ड्रोन कैमरों की निगरानी में कार्रवाई कराई गई।प्रशासन ने नई सड़क से चौक तक पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके।

कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में स्थित पांच धार्मिक ढांचों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडिया कर्मियों को बैरिकेडिंग के अंदर जाकर कवरेज करने की अनुमति नहीं दी गई।पूरे अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहे।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post