पिपलनी कटरा स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सकुशल श्रीरामलला दर्शन की कामना की गई तथा प्रदेश में सुख-शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। यह आयोजन उस घटनाक्रम के बाद किया गया जिसमें अजय राय के अयोध्या प्रवास के दौरान उन्हें प्रशासन द्वारा आगे बढ़ने से रोका गया था। इस अवसर पर अजय राय की धर्मपत्नी रीना राय ने कहा कि उनके पति भगवान श्रीराम के दर्शन के उद्देश्य से अयोध्या गए हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि उनका यह संकल्प पूर्ण हो और वे सकुशल श्रीरामलला के दर्शन कर लौटें।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के श्रीरामलला दर्शन के संकल्प के साथ खड़े हैं।हनुमान चालीसा पाठ के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से प्रदेश में सुख, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रार्थना की।इस अवसर पर रीना राय, महानगर अध्यक्ष, डॉ. राजेश गुप्ता, प्रमोद वर्मा, मनोज यादव, विजय देवल, अनिल पटेल, रमेश शर्मा, अरविंद सेठ, राधेश्याम पांडेय, किशन यादव, बबलू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



