अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सपा महानगर ने धूमधाम से मनाया, केक काटा और किया वृक्षारोपण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से दारानगर स्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन कार्यक्रम में सहभागिता की और कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर कार्य करती रहेगी।इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, डॉ. अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद, रामजी यादव, मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post