रविदास घाट पर गंगा में डूबने से किशोरी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान नगवां निवासी 15 वर्षीय सिमरन साहनी के रूप में हुई है। उसके पिता भरत साहनी, जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। घर लौटने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और रविदास घाट पहुंच गई।परिजनों के अनुसार, सिमरन मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन हर बार समय रहते उसे बचा लिया गया था। बुधवार सुबह वह घर से चुपचाप निकल गई और रविदास घाट के पास गंगा में उतर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट पर मौजूद लोगों ने किशोरी को गंगा में उतरने से मना किया था। वह कुछ देर तक किनारे बैठी रही, लेकिन अचानक नदी में उतर गई। जब वह डूबने लगी तो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post