सरयू नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा: 5 महिलाएं डूबीं, 3 की मौत, 2 की तलाश जारी

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक ही परिवार की पांच महिलाएं स्नान के लिए नदी में उतरीं और अचानक तेज बहाव में बह गईं।बताया जा रहा है कि नहाते समय पानी का बहाव तेज होने और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण सभी महिलाएं एक साथ डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बाकी दो महिलाओं की तलाश देर शाम तक जारी रही। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि लापता महिलाओं का पता लगाया जा सके।घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post