परिवार की ‘बदनामी’ से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, खुद पहुंचा थाने

मेरठ के लोहियानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी बड़ी बहन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन के प्रेम संबंध को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। वह पहले अपने घर से प्रेमी के साथ भाग चुकी थी और बाद में पुलिस ने उसे वापस परिवार के पास पहुंचाया था। इस घटना के बाद परिवार में काफी नाराजगी और सामाजिक दबाव बना हुआ था।

घटना के दिन आरोपी ने बहन को घर के एक कमरे (स्टोर रूम) में ले जाकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी।वारदात को अंजाम देने के बाद युवक सीधे थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय घर में मौजूद अन्य लोगों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी और क्या किसी अन्य की भूमिका भी इस मामले में रही है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post