अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, 200 परिवारों में बांटे वस्त्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मछोदरी स्थित पार्क में पौधारोपण एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 53 पौधे लगाए। इसके साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सोच को आगे बढ़ाते हुए दलित बस्ती के 200 परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता 389 शहर दक्षिणी विधानसभा के अध्यक्ष रमाकांत जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करती रही है।इस अवसर पर मनोज यादव, राहुल कन्नौजिया, प्रदीप यादव (बच्चा), अंकित श्रीवास्तव, शुभ जायसवाल, शान केशरी, आशीष सेठ, सूर्या बिंद, ज्ञान चौरसिया, जुबैर अंसारी, श्याम विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, अहमद जमाल, मोहम्मद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post