गुर्जर छात्र सहायक समिति ने 51 बटुकों का कराया सामूहिक उपनयन संस्कार

 माँ अन्नपूर्णा एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद से गुर्जर छात्र सहायक समिति द्वारा चिदानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कर्णघंटा (बुलानाला) में 51 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में सभी बटुकों का विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित संत-महात्माओं एवं अतिथियों ने नव-बटुकों को वैदिक संस्कृति, सनातन परंपराओं और नैतिक जीवन के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।समारोह में विधायक नीलकंठ तिवारी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, सतुआ बाबा मठ के महामंडलेश्वर पूज्य संतोषाचार्य जी महाराज, पातालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य बालकदेवाचार्य जी महाराज, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, श्री अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज सहित काशी के अनेक संत, विद्वान आचार्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपनयन संस्कार के उपरांत सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए प्रसाद एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।गुर्जर छात्र सहायक समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, समाजजनों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post