डॉक्टर्स डे पर बीएचयू में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

डॉक्टर्स डे के अवसर पर जैनम जीविका फाउंडेशन की लाइफ सेवर आर्मी पहल के अंतर्गत काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर के समीप स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।


इस अभियान में मां मिथिलेश मेमोरियल ट्रस्ट, मारवाड़ी युवा मंच (अन्नपूर्णा शाखा) तथा दीक्षांश काशी अंश फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर का संचालन बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के ब्लड सेंटर के डॉ. आशुतोष सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई तथा रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post