वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई) के शुभारंभ अवसर पर एक महिला महाविद्यालय में पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन संरक्षक वाराणसी रवि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निधि चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह, एचएसएसएफ के संयोजक मनोज कुमार, डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

मुख्य अतिथि रवि कुमार सिंह ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की।पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” एवं “एक विद्यार्थी–एक पौधा” अभियान के तहत सभी अतिथियों और छात्राओं ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाएंगे, पेड़ बचाएंगे” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |