सिगरा पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 15 चोरी के मोबाइल बरामद

थाना सिगरा पुलिस ने पर्यटकों और आम नागरिकों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 13 एंड्रॉयड और 2 की-पैड मोबाइल शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के मार्गदर्शन में सिगरा पुलिस टीम ने आरोपी को कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 10-11 के पास मालगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 शमशाद (25 वर्ष), निवासी ग्राम भितवारिया कलां, सोनपुर थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है।घटना के संबंध में एक पर्यटक सागर मिश्रा (निवासी प्रयागराज) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैठे समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement 


Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post