वाराणसी के पहड़िया-अकथा क्षेत्र स्थित एक प्ले स्कूल में नर्सरी के पांच वर्षीय छात्र के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बाथरूम जाने की अनुमति नहीं दी और पैंट में पेशाब हो जाने पर बच्चे का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जला दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बच्चे के पिता केशरी जायसवाल, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, ने बताया कि उनका इकलौता बेटा इसी वर्ष अकथा स्थित सेरेन सोनी प्ले स्कूल की नर्सरी कक्षा में दाखिल हुआ है। 24 जुलाई को स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द की शिकायत की। जब उसकी मां ने जांच की तो वहां जलने का निशान और छाला दिखाई दिया।
![]() |
| Advertiement |
परिजनों के अनुसार, पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसे स्कूल में पेशाब लगी थी और उसने क्लास टीचर प्रीति कुशवाहा से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद पैंट में पेशाब हो जाने से नाराज शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गईं, जहां कथित तौर पर गैस पर चाकू गर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। बच्चे ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उसे दोबारा ऐसा होने पर और कड़ी सजा देने की धमकी दी।
![]() |
| Advertisement |
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो उन्हें सहयोग मिलने के बजाय धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |



