सावन 2026 में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए नई बाईपास व्यवस्था लागू की है। इसके तहत गंगा द्वार से गेट नंबर-4 तक बिना किसी बाधा के आवाजाही की सुविधा मिलेगी, जबकि मणिकर्णिका गली से श्रद्धालु सीधे मंदिर कॉरिडोर के अहिल्याबाई चौक तक पहुंच सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को गंगा द्वार से लौटते समय दोबारा कतार में नहीं लगना पड़ेगा। पहले शंकराचार्य चौक की ओर वापस आने के लिए उन्हें फिर से लाइन में लगना पड़ता था या मणिकर्णिका गली से बाहर निकलना पड़ता था। अब इस व्यवस्था से उनकी आवाजाही अधिक आसान और व्यवस्थित होगी।
![]() |
| Advertisement |
मंदिर प्रशासन ने बताया कि बाईपास मार्ग पर श्रद्धालु मोबाइल फोन के साथ भी आ-जा सकेंगे। हालांकि, इस रास्ते से मुख्य मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित कतार से ही प्रवेश करना होगा।
![]() |
| Advertisement |
इसके अलावा भारत माता मंदिर के पास स्थित फूड प्लाजा से श्रद्धालु शंकराचार्य चौक के रास्ते आसानी से मंदिर परिसर से बाहर निकल सकेंगे। वहीं, सावन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए धाम परिसर में 6 से 8 लेन की जिगजैग बैरिकेडिंग तैयार की गई है और 333 हाईटेक कैमरों के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |



