कैंट स्टेशन के पास दो युवतियां गिरफ्तार, एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे एंटी रोमियो स्क्वॉड ने अश्लील इशारे करने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां राहगीरों को अशोभनीय इशारे और आपत्तिजनक बातें कर रही थीं। पूछताछ के बाद उन्हें बीएनएस की धारा 296 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड नियमित रूप से स्कूलों और कॉलेजों के आसपास निगरानी अभियान चलाती है। इसी दौरान कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स कॉलेज के पास तैनात एंटी रोमियो स्क्वॉड की प्रभारी उपनिरीक्षक काजोल सिंह को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के पिलर संख्या 57 से 60 के बीच दो युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

Advertisement

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवतियां चेहरा ढके हुए मिलीं। पुलिस का आरोप है कि वे राहगीरों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अश्लील इशारे कर रही थीं। इसके बाद दोनों को मौके से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि वाराणसी में यह पहला मामला है, जिसमें एंटी रोमियो स्क्वॉड ने अश्लील इशारे करने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post