उत्तर प्रदेश के मेरठ में आईफोन को लेकर पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि कोर्ट परिसर के बाहर बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों पहले से वैवाहिक विवाद के मामले में कोर्ट आ-जा रहे थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही पत्नी ने शादी के समय पति को गिफ्ट में दिया गया आईफोन वापस मांगा, लेकिन पति ने मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में पत्नी ने अपने पति का गिरेबान पकड़ लिया और खींचतान के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने भी फटे हुए कपड़े पत्नी के मुंह पर फेंक दिए। सड़क पर हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के मुताबिक, घटना मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के बाहर की है। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी। इसलिए पुलिस ने समझाकर दोनों को भेज दिया।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



