जौनपुर में चकबंदी कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की ट्रैप टीम ने शाहगंज तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 जुलाई 2026 को तहसील शाहगंज के गेट पर की गई।

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी मान सिंह ने चकबंदी अधिकारी कार्यालय में एक आपत्ति दाखिल की थी। आरोप है कि उस पर रिपोर्ट लगाने के बदले कानूनगो अनिल कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

Advertisement

इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी कानूनगो को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

सतर्कता अधिष्ठान ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर  पर की जा सकती है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post