वाराणसी में गुरुवार को NEET पेपर लीक मामले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि अनुराधा यादव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें घेराव से पहले ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिस बल तैनात किए जाने के विरोध में उन्होंने कॉलोनी की सड़क पर धरना शुरू कर दिया।
![]() |
| Advertisement |
धरने की सूचना मिलने पर महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे तक धरना और नारेबाजी चलती रही। इसके बाद जब अनुराधा यादव आगे बढ़ने लगीं तो महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और दो अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लेकर मंडुवाडीह थाने पहुंचाया। बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाने की तैयारी की गई।
![]() |
| Advertisement |
उधर, अनुराधा यादव की हिरासत के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस से उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। वहीं एहतियात के तौर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा।
![]() |
| Advertisement |



