राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, हनुमान चालीसा का किया सामूहिक पाठ

अयोध्या राममंदिर से चढ़ावा चोरी के कथित प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने वाराणसी में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा दुर्गाकुंड स्थित तुलसी मानस मंदिर से शुरू होकर सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रभु श्रीराम व हनुमान जी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि मंदिरों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। पूजा-अर्चना के बाद देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव और सुशासन की कामना करते हुए सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Advertisement

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या राममंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले ने करोड़ों सनातनी श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि जब मंदिरों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तो सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, गिरीश पांडेय, अशोक सिंह, सुनील श्रीवास्तव, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, विनोद सिंह, चंचल शर्मा, धीरज सोनकर, सुनील राय, अफसर खां, संतोष मौर्य, रोहित दुबे, घनश्याम सिंह, अजय सिंह, ओम शुक्ला, अरविंद कुमार, राजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post