भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर एफआईआर की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।एडवोकेट राजू यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित है और इससे राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।राजू यादव ने कहा कि यदि बुधवार शाम तक सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी मामले में पक्षपात नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के विरोध में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है, जबकि भाजपा सांसद के मामले में कार्रवाई में देरी की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कानून का शासन सर्वोपरि होना चाहिए।चेतगंज थाने में तहरीर देने वालों में लक्ष्मीकांत किशमिश गुरु, प्रमोद राय, शंकर विशनानी, विकास यादव बच्चा, संतोष यादव, वरुण सिंह, अतुल श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, रमाकांत जायसवाल, राहुल कन्नौजिया, शान केशरी सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 












Post a Comment

Previous Post Next Post