पालतू कुत्ते को कृष्ण का रूप देने पर दर्ज FIR रद्द, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज एक एफआईआर को रद्द करते हुए कहा कि केवल किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत होने से आपराधिक अपराध नहीं बन जाता। अदालत ने माना कि मामले में दुर्भावनापूर्ण मंशा का कोई प्रमाण नहीं मिला।

यह मामला जन्माष्टमी के दौरान एक महिला द्वारा अपने पालतू कुत्ते को भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहनाकर उसकी तस्वीर व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा करने से जुड़ा था। इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Advertisement

सुनवाई के दौरान महिला ने अदालत को बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है और वह अपने पालतू कुत्ते को अपने बच्चे की तरह रखती है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और प्रेम के भाव से उसने उसे भगवान कृष्ण का स्वरूप दिया था। उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Advertisement

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 तभी लागू होती है, जब किसी पवित्र स्थल, धार्मिक प्रतीक या पूजनीय वस्तु को जानबूझकर अपमानित या अपवित्र करने की मंशा साबित हो। चूंकि इस मामले में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, इसलिए एफआईआर और उससे संबंधित सभी कानूनी कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post