वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था वसूली

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने खुद को दरोगा बताकर लोगों से ठगी और वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजन के रूप में हुई है। वह मुर्दहा का रहने वाला है तथा मूल रूप से शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यूपी कॉलेज से पढ़ाई की है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था। वह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था। इतना ही नहीं, वह लखनऊ तक अपनी ऊंची पहुंच और अधिकारियों से करीबी संबंध होने का दावा कर लोगों को अपने झांसे में लेता था।

Advertisement

चोलापुर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।




Post a Comment

Previous Post Next Post