वाराणसी कचहरी आज से पुराने समय पर संचालित होगी

वाराणसी। भीषण गर्मी के मद्देनज़र लागू किया गया मॉर्निंग कोर्ट का समय अब समाप्त कर दिया गया है। बुधवार से वाराणसी कचहरी का संचालन पुनः अपने नियमित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि बुधवार से कचहरी अपने पुराने समय पर खुलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यवाही एवं अधिवक्ताओं से संबंधित सभी कार्य नियमित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि गर्मी के कारण न्यायालयों में कुछ समय के लिए मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू की गई थी। मौसम में बदलाव और निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब न्यायालयों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post