सपा का उग्र विरोध, मंत्री रवींद्र जायसवाल के फोटो पर चप्पल-जूते बरसाए, बर्खास्तगी की मांग

समाजवादी पार्टी की वाराणसी जिला इकाई ने प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके फोटो पर प्रतीकात्मक रूप से चप्पल और जूते मारकर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

सपा नेताओं का आरोप है कि मंत्री रवींद्र जायसवाल ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। 

Advertisement

इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मंत्री के फोटो पर चप्पल-जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।पार्टी ने ज्ञापन में कहा कि मंत्री का कथित बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

Advertisement

सपा ने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर मंत्री को पद से हटाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post