सावन जैसी बारिश से प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना, 14 जुलाई तक बारिश के आसार

प्रयागराज में आषाढ़ के महीने में हो रही सावन जैसी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 31.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। 

बुधवार सुबह भी शहर में बादलों का डेरा रहा और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जबकि 10 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में भी बारिश होगी, लेकिन यहां हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

Advertisement

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर के कई निचले इलाकों, प्रमुख चौराहों और अंडरपास में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। इससे यातायात प्रभावित हुआ और नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post