लखनऊ में नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लालबाग के नए विधायक निवास में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। सातवीं मंजिल से गिरने के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन, समर्थक और करीबी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शोकाकुल लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नानकदीन भुर्जी किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे गिरे। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

नानकदीन भुर्जी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में सक्रिय पदाधिकारी थे और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में भी इस घटना से कोहराम मचा हुआ है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post