गुरु पूर्णिमा पर गड़वाघाट आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन, सुबह से रात तक होंगे दर्शन व आरती

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को संतमत अनुयायी आश्रम मठ, गड़वाघाट में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आश्रम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

आश्रम के सचिव प्रकाशध्यानानन्द ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे परमपूज्य गुरुदेव की समाधि पूजन से होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे वर्तमान पीठाधीश्वर परमपूज्य सद्गुरुदेव की मंगल आरती एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु सुबह से शाम 7 बजे तक सद्गुरुदेव के दर्शन कर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शाम 7:30 बजे पुनः समाधि पूजन होगा, जिसके बाद रात 8 बजे वर्तमान पीठाधीश्वर परमपूज्य सद्गुरुदेव की भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए रात 10 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

Advertisement

प्रकाशध्यानानन्द ने गुरु भक्तों और श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने तथा सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए आश्रम की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post