कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये मूल्य के सोने और डायमंड के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में डायमंड की घड़ी, चेन और सोने की कई अंगूठियां शामिल हैं। मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जीआरपी की टीम स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद हुए। दोनों युवक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |
बरामद आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल जीआरपी और आयकर विभाग संयुक्त रूप से बरामद आभूषणों के स्रोत और उन्हें ले जाने के उद्देश्य की जांच कर रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



