मिडनाइट वीडियो में PM मोदी का ऐलान, पेपर लीक पर कैबिनेट बैठक के बाद बड़े फैसले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार और अधिक सख्त कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे, जिनकी घोषणा बैठक के बाद की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं और सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए नए प्रावधान लागू किए जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना, दोषियों को सख्त सजा दिलाना और छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास मजबूत करना है।

Advertisement


Advertisement



 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post