छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के अधिवक्ताओं का धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी के अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय के नीचे धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

धरने में शामिल अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

Advertisement

धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास जारी रहा तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post