एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार से भिड़ी स्लीपर बस; पांच की मौत, आठ घायल

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा से बिहार जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रही कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बांगरमऊ क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। बस झज्जर (हरियाणा) से बिहार के नालंदा जा रही थी और उसमें करीब 70 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post