दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड में धुआं दिखने से टला बड़ा हादसा

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की सोमवार को गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान पायलट को विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। 

राजकोट एयरपोर्ट के निदेशक दिगंत बोराह ने बताया कि विमान दुबई से मुंबई जा रहा था। धुएं की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें पहले से रनवे पर तैनात कर दी गईं। पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी 194 यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Advertisement

लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि धुआं उठने के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धुआं किसी तकनीकी खराबी के कारण था या चेतावनी प्रणाली में कोई गड़बड़ी थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि इसी साल 5 मई को मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट के उतरने के तुरंत बाद एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट हो गया था। घटना के बाद विमान में धुआं भर गया और यात्रियों को इमरजेंसी डोर से बाहर निकाला गया था। उस समय भी केबिन क्रू की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया था और बड़ा हादसा टल गया था। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post