आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की नकदी और जेवर जब्त

लखनऊ/आगरा: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत विजिलेंस टीम ने पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। दो दिनों तक चली कार्रवाई में करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद और लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी तथा हीरे के आभूषण मिले।

जांच के दौरान अधिकारियों ने लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में स्थित भूखंड, फ्लैट और कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा दो लग्जरी वाहनों के साथ बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े रिकॉर्ड भी बरामद किए गए।विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद 7 और 8 जुलाई को उनके परिसरों पर छापेमारी की गई। बरामद संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच जारी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post