शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, लश्कर आतंकी जाकिर गनई मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जाकिर गनई को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।अधिकारियों के अनुसार, जाकिर गनई पिछले पांच दिनों से सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसा हुआ था। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने सैदपोरा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों के संभावित भागने के सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान कई बार दोनों ओर से गोलीबारी हुई। लंबे ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई को मार गिराया और उसका शव बरामद कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अन्य संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post