संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन में माटी पूजन, कलश पूजन और भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माटी और कलश पूजन से हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कलश शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी के संदेशों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे और मानव कल्याण की राह दिखाता है। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |