एटीएम में प्लेट लगाकर पैसे निकालने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 39,800 रुपये बरामद

भेलूपुर थाना पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर धोखाधड़ी और रुपये चोरी करने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39,800 रुपये नकद, चार लोहे की प्लेट, एक सफेद टेप और काले रंग का मोटा कागज बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, एटीएम में प्लेट लगाकर रुपये चोरी और धोखाधड़ी के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 26 जुलाई को बीएचयू कॉलोनी, बैजनत्था-बिरदोपुर के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार (24), सचिन कुमार (18), अभय राजपूत (21), राजकुमार (19), हिमांशु सिंह (20) और प्रिंस कुमार (19), सभी निवासी जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम में प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करते थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ फतेहपुर के मलवां थाने में भी वर्ष 2025 में धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी महमूरगंज अनुज सिंह समेत थाना पुलिस और सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post