कारगिल विजय दिवस के साथ मनाया गया ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को नयी सड़क स्थित कोदई चौकी पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुप जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

प्रधानमंत्री ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए उनके त्याग और शौर्य को याद किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण, इको-फ्रेंडली उत्पादों और मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंकर जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल और विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव एवं विजय गुप्ता रहे।इस दौरान सुबीर गुप्ता, चन्द्र विजय सिंह, ओमप्रकाश यादव , सिद्धनाथ गौड़, सुनील कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post